कराची। स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे निलंबित पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ शादी के छह महीने बाद अपनी पत्नी साना हिलाल को अंतत: घर लाने में सफल हो गए। आसिफ के पाकिस्तान क्रिकेट की प्रतिबंद्धताअं के कारण इस नवविवादित जोडे की रूखसती की रस्म निकाह के छह महीने बाद हो गई।
पाकिस्तानी गेंदबाज ने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा के मैं अपनी पत्नी को घर लाकर काफी राहत की सांस ले रहा हूं। मेरे विदेशी दौरों के कारण हम दोनों इस घडी का इंतजार कर रहे थे। यहां आलीशान रक्षा इलाके में आयोजित रूखसती की इस रस्म के दौरान सलमान बट, कामरान अकमल, उमर अकमल सहित उनके कई साथी खिलाडी उपस्थित थे। आसिफ ने अभिनेत्री और मॉडल वीना मलिक से तलाक लेने के बाद यह साना से निकाह किया है।
भारत समाचार
पत्नी को घर लाए मोहम्मद आसिफ





















