कोलंबो, 5 सितंबर। टी-20 क्षृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैड ने श्रीलंका को 22 रनों से पराजित किया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने यह श्रृंखला 2-0 स अपने नाम कर लिया। प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्घारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 148 रन ही बनाये। श्रीलंका की ओर से कुमार संगकारा ने सर्वाघिक 69 रन बनाए। कीवी गेंदबाजों शेन बांड ने 3 और काइले मिल्स ने 2 विकेट लिये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैड ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 170 रन बनाए। जेसी राइडर ने 52 रन और ब्रेडन मैक्लम ने 49 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से सनथ जयसूर्या ने 2 विकेट लिए। राइडर को "मैन ऑफ द मैच" और "मैन ऑफ द सीरीज" घोषित किया गया।