कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खेल गांव में सफाई का काम पूरा : दीक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को कहा कि खेल गांव में सफाई से जु़डे काम पूरे कर लिए गए हैं। इस काम को पूरा करने की समय सीमा खत्म होने के एक दिन बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सका है।

राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत होने में महज तीन दिन शेष बचे हैं। उन्होंने कहा कि आवासीय परिसर में स्थित तकरीबन 7,000 खिलाडियों और अधिकारियों के रहने वाले घर पूरी तरह से त्ौयार हैं। कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर के साथ दीक्षित ने बुधवार को खेल गांव का दौरा किया और वक्त पर काम पूरा हो जाने पर खुशी जाहिर की। आवासीय परिसर के भीतर गंदगी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों और अधिकारियों द्वारा रहने योग्य न बताए जाने के कारण हुई भारी आलोचना के बाद चीजौं के सही रूप में आने पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया है। दीक्षित ने कहा, ""खेल गांव में काम पूरा हो चुका है और सारे लिफ्ट काम कर रहे हैं। सभी फ्लैट मेहमानों के लिए तैयार हैं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें