नई दिल्ली, 6 सितंबर। आतंकवाद निरोघक मोर्चा के अघ्यक्ष एम एस बिट्टा ने मृत्यु के बाद अपना शरीर दान देने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य आतंकी हमले, युद्ध या अमानवीय त्रासदियों में घायल लोगों को नई जिंदगी प्रदान करना है। रविवार को देहदान की शपथ नामक एक समारोह में हिस्सा लेते हुए बिट्टा ने अपने अंगों को दान में देने के एक शपथ पत्र हस्ताक्षर किए एवं समारोह में आए लोगों से भी उन्होंने ऎसा ही करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, कुछ लोग अपने शरीर एवं अंगों का दान करते हैं। कोई नहीं जानता कि कल क्या होगाक् इसलिए मैंने निघन के बाद अपने अंगों एवं शरीर को दान देने का फैसला किया है।