कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बाल ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

आरा, 6 सितंबर। बिहार के आरा की अदालत ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपनी पार्टी के मुखपत्र "सामना" में बिहारियों के खिलाफ कथित तौर पर भडकाऊ और असम्माननीय टिप्पणियां की थी। भोजपुर के अनुमंडलीय न्यायिक दण्डाघिकारी राकेश पति तिवारी ने ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट ठाकरे के सात जुलाई को अदालत में प्रस्तुत न होने के कारण जारी किया गया है। इसले पहले तिवारी के वरिष्ठ अघिवक्ता राजेश कुमार सिंह की ओर से 2008 में दायर याचिका पर ठाकरे के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। कुमार ने अपनी याचिका में ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था। इस वारंट पर खूद या अपने वकील को प्रसतुत न कर पाने के कारण कल अदालत ने ठाकरे को खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें