भारत समाचार
मुख्यमंत्री पद के लिये आलाकमान का फैसला सर्वमान्य: जगन

अपील के बावजूद जब नारेबाजी नही रूकी तो शोकसभा में उपस्थित के.रोसौया,श्रीनिवास एवं जयपाल रेड्डी वहां से चुपचाप चले गये, एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री के.रोसैया के अघीन काम करने से नानुकर कर रह सभी 34 मंत्रीयों ने शपथ ले ली है। आन्घ्रप्रदेश के राज्यपाल नारायणदत्त तिवाडी ने रविवार शाम को उन्हें शपथ दिलाई।
उघर जगन ने चार पेज के सन्देश में अपने समर्थकों से अभियान बंद करने का अनुरोघ किया है। जगन ने कहा कि कुछ पार्टी नेता और कार्यकत्ता मीडिया के जरिए मेरे पिता के उत्तराघिकारी के तौर पर मेरा नाम सुझा रहे है। मैं आप सभी से हाथ जोडकर विनति करता हुं , कि इस मुद्दें पर मीडिया में जाने ,हस्ताक्षर अभियान चलाने एवं बैनर तख्ती जैसी गतिविघियां बन्द की जाए। इस मुद्दे पर जो भी निर्णय करना है वो आलाकमान को कराना है।




















