कराची, 7 सितंबर। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज कासिम उमर ने दावा किया है कि राष्ट्रीय टीम के दो सीनियर क्रिकेटरों पर मैच फिक्सिंग करने और ड्रग्स में संलिप्त थे। उमर ने कहा कि उचित समय पर इन खिलाडियों के नाम का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी मै किसी का नाम नहीं लेना चाहता क्योकि ये दोनों खिलाडी काफी प्रभावशाली है और वे मेरी हत्या भी कर सकते है। मुझे अपने जीवन की चिंता है। मै कुछ कारणों से चुप हूं लेकिन तब समय आएगा तो उनकी असलियत सामने ला दूंगा। उमर ने 80 के दशक के आखिर में पूर्व कप्तान इमरान खान और कुछ अन्य खिडाडियों पर अपीन किट बैग में इंग्लैड में ड्रग की तस्करी करने का आरोप लगाया था। इसके लिए उन पर आजीवन प्रतिबंघ लगा दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा इनमें से एक खिलाडी मैच फिक्सिंग में शामिल है जबकि दूसरा ड्रग्स में लिप्त है।