भोपाल 7,सितम्बर। मघ्यप्रदेश के मुरैना में पुलिस और डकैतों के दौरान हुई मुठभेड में पुलिस ने चार डकैतों को मार गिराया। सूत्रों के अनुसार मुरैना के खडौली के बीहडों में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड हुई। मुठभेड में गिरोह का सरगना रामविशेष गुर्जर सहित चार डकैत मारे गए। रामविशेष पर 40 हजार रूपए का इनाम घोषित था। अन्य तीनों डकैतों पर पांच-पांच हजार रूपाए का इनाम था।