मोहाली, 7 सितंबर। ओपरन चंदन मदन की शतकीय पारी (114 रन) की बदौलत एयर इंडिया ब्लू ने बीसीसीआई ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टाटा स्पोट्र्स कल्ब को दस गेद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। अजित आगरकर की अगुवाई वाली टाटा स्पोट्र्स कल्ब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 267 रन बनाए। राजस्थान के पंकज सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एयर इंडिया ब्लू के लिए 41 रन देकर 4 विकेट लिए। बीच मे फ्लड लाइट खराब होने के कारण एयर इंडिया ब्लू को जीत के लिए 45 ओवर में 246 रन का संशोघित लक्ष्य मिला था जो उसे 43.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाकर हासिल कर लिया। "मैन ऑफ द मैच" मदन को 129 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर डाला जबकि मोहम्मद कैफ ने 56 रन का योगदान किया। इन दोनो ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन जोडे। फाइनल में एयर इंडिया ब्लू का मुकाबला मंगलवार को बेंगरूर की टीम इंडिया के उपकप्तान युवराज सिंह की अगुवाई वाली एयर इंडिया रेड से होगा।