जयपुर। प्रदेश के लोगों को मटर की दाल मिलने की राह आसान होती जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।यह दाल 16 से 18 रूपए प्रतिकिलों के हिसाब से इसी माह डेयरी बूथों के माध्यम से मिलने लगेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले 60 हजार क्विंटल मटर की दाल का ऑर्डर दिया है पूरे प्रदेश में एक साथ इस दाल का वितरण करने का प्रयास किया जाएगा। लोग इस दाल को पसंद करेगे तो इसे अधिक मात्रा में आयात किया जाएगा। अभी मटर की दाल का वितरण केवल दिल्ली में किया जा रहा है। प्रदेश में इसे मंगाने के लिए खाद्य विभाग ने गत माह टेंडर जारी किए थे। अगले सप्ताह इसके मुंबई पंहुचने की उम्मीद है। विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ओपी यादव ने बताया कि आम लोगों को यह दाल पंसद आएगी। अन्य दालों की बढती कीमतों के कारण इस दाल का महतव और भी अधिक बढ गया है।