कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पीएम ने राज्यों को नरेगा कार्यो में तेजी लाने को कहा

नई दिल्ली, 9 सितंबर। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बुधवार को उन राज्यों से अपने कामकाज में सुधा्र लाने को कहा है जो राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में पिछड रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए प्रत्येक जिले में लोकपाल जैसी संस्था स्थापित करने का भी प्रस्ताव किया। प्रधानमंत्री ने बुधवार को यहां राज्यों के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि इस अनूठे कानून की पूरी क्षमता हासिल करने के लिए हमें अभी लंबा सफर तय करना है। देशभर के राज्यों में इस योजना के कामकाज में असमानता है। कुछ राज्यों ने अच्छे परिणाम दिखाए हैं, कुछ राज्य पीछे चल रहे हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे इसमें गति लाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में संबंधित मंत्रालय के साथ मिलकर एक निगरानी इकाई गठित की गई है। इस निगरानी प्रक्रिया के तहत ज्यादा से ज्यादा संभव आंकडों को मंत्रालय की वेबसाइट पर डाला जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर कामगार इस योजना का स्वतंत्र ढंग से आकलन कर सके। हमने इस योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए प्रत्येक जिले में लोकपाल जैसी संस्था स्थापित करने का प्रस्ताव किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें