कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सहवाग करेंगे डेयरडेविल्स की अगुवाई

मुंबई, 9 सितंबर। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को कंघे की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा त्रिकोणीय श्रृंखला और चैम्पियंस ट्राफी के लिए टीम से दूर रखा गया है। लेकिन टी-20 टूर्नामेंट में दिल्ली डेरयडेविल्स की अगुवाई करेंगे। सहवाग ने टी-20 विश्व कप े दौरान इंग्लैड के सर्जरी कराई थी और उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर है। इस आक्रामक सलामी बल्ल्लेबाज ने अब तक बल्लेबाजी अभ्यास शुरू नहीं किया है लेकिन दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूरू में 8 से 23 अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए उन्हें डेयरडेविल्स की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही 12 टीमों की अंतिम 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए चैम्पियंस लीग के अघ्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सितारों का जमघट होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद के अनुसार सभी योग्य अंतरराष्ट्रीय सितारों ने घरेलू क्रिकेट की इस शीर्ष प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। किसी भी टीम को खिताब की प्रबल दावेदार बताने से बचते हुए मोदी ने कहा कि टूर्नामेंट के विजेता का अनुमान लगाना असंभव है। कुछ टीमों के सभी सदस्य अंतरराष्ट्रीय खिलाडी हेै जबकि अन्य टीमों में भी इमनी प्रतिभा है कि कोई टीम एयरटेल चैम्पियंस लीग टी-20 के प्रबल दावेदार नहीं है। संचालन परिषद के सदस्य और कानूनी तथा व्यावसायिक मामलों के निदेशक डीन कीनो ने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच जंग होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें