एएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने तुर्कमेनिस्तान को हराया
Oct 6, 2009 12:20 AM
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। भारत की जूनियर फुटबॉल टीम पहले मैच में मिली पराजय से उबरते हुए एएफसी अंडर 16 चैपियनशिप "ग्रुप डी" क्वालीफायर मैच में आज तुर्कमेनिस्तान को 2-1 से हरा दिया। भारत ने उसी टीम को उतारा जो पहले मैच में जोर्डन से 1-6 से हार गई थी। भारत के लिए चौथे ही मिनट में ए बे्रडन की फ्रीकिक पर शंकर ने गोल दागा। कप्तान अनुज नेगी ने 17वें मिनट में दूसरा गोल किया। तुर्कमेनिस्तान ने एकमात्र गोल 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। भारत का अगला मैच गुरूवार को किर्गीस्तान से होगा।