कोलकाता, 10 सितंबर। कोलकाता हवाई अड्डे पर कब्जे में लिया हथियार लदा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का विमान गुरूवार सुबह छोड दिया गया। अनुमति के बगैर हथियार और विस्फोट ले जा रहे इस विमान को चार दिन पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर कब्जे में लिया गया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर (पूर्वी कमान) महेश उपासनी न बताया, यह विमान नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरूवार सुबह नौ बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। इससे पहले विमान को सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे छोडने की अनुमति दे दी। विमान को उडान भरने की इजाजत देन से पहले भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने भी जरूरी प्रकियाएं पूरी की। उल्लेखनीय है कि यूएई का विमान सी130जे अबुधाबी से चीन के जिाआंग के लिए रवाना हुआ था और इसी दौरान रविवार रात ईंधन भरने के लिए कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा था। जांच में उसने हथियार और विस्फोेटक लदे पाए जाने के बाद विमान को कब्जे में ले लिया गया था।