कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चीनी के भाव घटे

नई दिल्ली। यूपी में गन्ना विवाद सुलझने से प्राइवेट की कुछ मिलों ने चीनी के भव 30/40 रूपए घटा दिये जिससे हाजिर में भी हल्की चीनी 50 रूपए घटाकर बोली गई। जबकि खुदरा दुकानदार एक रूपया और बढ़ाकर 38 रूपए किलो बेचने लगे। शक्कर सीजनल मांग निकलने से 100 रूपए और महंगी हो गई। यद्यपि एसोसिएशनों द्वारा चीनी के उत्पादन में खपत के अनुरूप कमी होने का अनुमान लगाया जा रहा है तथापि यूपी के मुजफ्फरनगर क्षेत्र के किसानों का यह दावा है कि मिलों में समुचित भुगतान, धर्मकांटों पर तोल की स्थिति एवं उचित मूल्य पर अब भी गन्ने की खरीद की गई तो देश में खपत के लिए कमी नहीं होगी। इस बारे में गन्न की कटाई देर से होने से गन्ने में चीनी की रिकवरी निश्चित रूप से बढ़ रही है। रिकवरी कम होने की अफवाह पूरी तरह मनगढंत बात है। यही कारण है कि गन्ना विवाद सुलझते ही यूपी की बजाज ग्रुप सहित कई प्राइवेट मिलों ने चीनी के भाव घटाकर 3430/3450 रूपए प्रति ç`ंटल कर दिए। हाजिर में भी चीनी यहंा 50 रूपए थोक में घटकर 3350/3600 रूपए प्रति ç`ंटल रही गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें