कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जांघ में चोट के कारण गंभीर भारत लौटेंग

कोलंबो, 10 सितंबर। भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को जांघ के मांसपेशियों में खिंचाव के बाद श्रीलंका से वापस लौटना पडेंगा। डॉक्टरों ने इस बल्लेबाज को 10 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।
सूत्रों के अनुसार गंभीर के स्थान पर अब विराट कोहली खेलेगा। बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवासन ने बताया कि "गंभीर के ग्रोइन की मांसपेशी में खिचाव आ गया है और उन्हें 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है।" गंभीर त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज में अपना पहला मैच खेलने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
भारत को यह झटका ऎसे समय में लगा है, जब टीम इंडिया वनडे में पहले नंबर पर पहुंचने की कोशिश में लगी है। अगर श्रीलंका में खेला जाने वाला खिताब भारत जीत लेता है तो वह दुनिया के नंबर वन वनडे क्रिकेट टीम हो जाएगी। वीरेंद्र सहवाग चोट की वजह से लंबे समय से टीम में नहीं है, लेकिन गौतम गंभीर की वजह से ओपनिंग का संकट थोडा कम था। सचिन तेंदुलकर उनके साथ वनडे मैचों में पारी की शुरूआत कर करते है, लेकिन अब गंभीर और सहवाग दोनों की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाजी का बडा संकट टीम प्रदर्शन पर गहराने लगा है।
समझा जाता है कि इस साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के दिनेश कार्तिक को सचिन के साथ सलामी जोडीदार के तौर पर भेजा जा सकता है। भारत के लिए गेंदबाजी का भी संकट है क्योकि तेज गेंदबाज जहीर खान टीम में नहीं है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें