कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरीकी ओपन मे शीर्ष वरीयता सफीना-फेडरर

न्यूयार्क, 26 अगस्त। पिछली चैंपियन सेरेना विलियम्स को अमेरीकी ओपन में दिनारा सफीना के बाद दूसरी वरीयता मिली है, क्योकि टूर्नामेंट ने विश्व रैकिंग के अनुसार चलने की अपनी नीति कायम रखी है। रोजर फेडरर को कल साल के अंतिम ग्रैडस्लैम में लगातार पांचवी बार शीर्ष वरीयता दी गई है। वह दुनिया के पहले नंबर के खिलाडी है और पिछले पांच साल से यहां खिताब जीत रहे है। सफीना डब्ल्यूटीए रैकिंग में शीर्ष का काबिज है। दुनिया के पूर्व नंबर एक पुरूष खिलाडी मरात साफिन की छोटी बहन को अब भी अपने पहले ग्रैडस्लैम खिताब की तलाश है। सफीना को तीन ग्रैडस्लैम फाइनल में शिकस्त का सामना करना पडा है जिसमें जनवरी में आस्टे्रलिया ओपन में सेरेना के हाथों मिली हार भी शामिल है।
सेरेना ने पिछले चार में से तीन और कुल 11 ग्रैडस्लैम जीते है जो फिलहाल टेनिस खेल रही महिला खिलाडियों के बीच सर्वाघिक है। वह चौथे अमेरीकी ओपन खिताब की चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट के ड्रा की घोषणा कल जाएगी और साल के इस आखिरी ग्रैडस्लैम की शुरूआत सोमवार से होगी। चोटी की दो महिला खिलाडियो के बाद दो बार की अमेरीकी ओपन चैम्पियन वीनस विलियम्स की तीसरी वरीयता दी गई है।
जबकि उनके बाद बीजिंग ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता एलेना देमेंतीवा और 2008 अमेरीका ओपन की उपविजेता येलेना यांकोविच का नंबर आता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें