भारत समाचार
संयुक्त रूप से शादी रचाएंगी मिनॉग बहनें

खबर है कि स्पेन के मॉडल एंड्रस वेलेंकोसो के साथ डेटिंग कर रही सफल एलबम "स्पीनिंग अराउंड" की गायिका अपने प्रणय को आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपने गृहनगर में अपनी छोटी बहन के साथ बांटना चाहती है। सूत्रों के अनुसार डेनी ने अपने साथी को बताया कि उसका सपना रहा है कि वह अपनी बडी बहन संग संयुक्त रूप से ब्याह रचाएं। ऎसा पहला मौका है, जब दोनों बहनें अपने संबंघों से खुश है। मिनॉग बहनों के अभिभावक इस खबर से काफी भावविभोर है। रग्बी स्टार से मॉडल बने क्रिश स्मिथ से इश्क लडा रही डेनी ने तो अपनी शादी के लिए शानदार परिघानों की तलाश भी शुरू कर दी है।




















