नई दिल्ली, 27 अगस्त। आईवीआरसीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को विभिन्न कंपनियों की ओर से 583 रूपए का ठेका मिला है। कंपनी को म्यूनिसिपल कॉपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई की ओर से 421.30 करोड रूपये का ठेका मिला है। इस ठेके के तहत इसे तंसा से तराली तक पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का जिम्मा मिला है। इसे पूरा करने की समय सीमा 45 महीने है। आईवीआरसीएल इन्फ्रा को 104.11 करोड रूपये का ठेका मिला है, जिसके तहत इसे ओजरखेडा बाँघ से बुसावठ थर्मल पावर स्टेशन दीपनगर के बीच पाइपलाइन बिछानी है।
इस काम को 12 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। साथ ही कंपनी को एनटीपीसी तमिलनाडु एनर्जी कंपनी लिमिटेड ने भी 57.17 करोड रूपये का ठेका दिया है।