भारत समाचार
दिल्ली : अफवाह ने ली 6 छात्राओं की जान, 30 घायल

स्कूल पर पथराव, सुरक्षा बल तैनात हादसे की खबर लगने के बाद स्कूल पहुंचे गुस्साए अभिभावकों और आसपास के अन्य लोगों ने स्कूल में पथराव शुरू कर दिया। इस बीच, सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को स्कूल से बाहर खदेडा। लेकिन भारी संख्या में लोग स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारियों ने किसी भी हालत से निपटने के लिए स्कूल में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।
लेकिन स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रही आक्रोशित भीड ने कई वाहनों में तोडफोड कर दी। जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह सात बजे स्कूल लगते ही बारिश की वजह से स्कूल के निचले फ्लोर में पानी भर गया। पानी में करंट फैलने की अफवाह के बाद स्कूल के टीचर ने छात्राओं से जल्द फ्लोर खाली करने और ऊपर चले जाने को कहा। इसके बाद छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।
मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री घायलों से मिले हादसे की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और शिक्षा मंत्री जीटीबी एस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं तथा डाक्टरों से मिलकर उनकी हालत के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को भी घायल को बेहतर चिकित्सा के निर्देश दिए। इस बीच, डिप्टी कमिश्नर, स्कूली शिक्षा, खजूरीखास स्कूल पहुंच गए हैं और घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।




















