जम्मू। रामबान जिले के बंटोट में सीआरपीएफ ने मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रिवाल्वर और गोला बारूद बरामद किया।
सीआरपीएफ सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह जम्मू से 120 किलोमीटर दूर रामबार जिले के बटोट में गुरूद्वारे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर, स़डक पर गश्त करने वाले दल ने 32 बोर का एक रिवाल्वर और छह राउंडस कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ क्षेत्र में हथियारों और विस्फोटकों का पता लगाने के लिए सीआरपीएफ जवान जांच प़डताल कर रहे है।
भारत समाचार
रिवाल्वर व गोला बारूद बरामद





















