नई दिल्ली, 11 सितंबर। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (डीजीसीए)के एक प्रवक्ता ने कहा कि डीजीसीए ने सभी विमानन कंपनियों को लिखा है कि वे अघिक किराया न वसूले और पिछले सप्ताह के बराबर ही किराया रखें। जेट एयरवेज की उडानों के रद्द होने से पहले ही परेशानी झेल रहे यात्रियों ने शिकायत की है कि कुछ विमानन कंपनियो ने मनमाने ढंग से किराया बढाया है। डीजीसीए ने सभी विमानन कंपनियों को किराया नही बढाने को कहा है।