लंदन। सोशलाइट किम कार्डेशियन और उनके फुटबॉल खिल़ाडी मित्र माइल्स ऑस्टिन के बीच कथित तौर पर अलगाव हो गया है।
उन्तीस वर्षीय किम अगस्त से ही ऑस्टिन संग समय बिता रही थीं लेकिन उन्होंने अपनी मां क्रिस जेनर के साथ यूरोप जाने से पहले उनसे रिश्ता तो़ड दिया। एक सूत्र ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले दोनों में अलगाव हो गया था। किम को अलगाव के बाद उसके दुख से उबरने के लिए कुछ समय की जरूरत होती है। वह इससे पहले रेगी बुश से अलगाव के बाद मेक्सिको चली गई थीं और अब ऑस्टिन से अलगाव के बाद यूरोप चली गई हैं।
भारत समाचार
किम, ऑस्टिन में अलगाव





















