चेन्नई, 11 सितंबर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कल गुरूवार को तमिलनाड में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने आए उनकी बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोघित करते हुए कहा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लडने का फार्मूला हर राज्य में लागू नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश फार्मूले के शिल्पकारों मै भी हूं। संसदीय चुनाव में पार्टी का यह फार्मूला सफल रहा लेकिन हर राज्य की परिस्थतियां अलग है, उत्तर प्रदेश की राजनीति अलग है। हमने वहां समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने की कोशिश की लेकिन अंतत हमने अपने दम पर चुनाव लडने का फैसला किया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के फार्मूले को हर राज्य में लागू किया जा सकता है। यह विचार खोखला भी साबित हो सकता है। पत्रकार राहुल से यह जानना चाह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में पार्टी नेजिस प्रकार अपने दम पर चुनाव लडने का फार्मूला अपनाया था, क्या उसे तमिलनाडु में भी दोहराया जा सकता है। राहुल ने इस सवालों के जवाब में कहा कि राज्य में केन्द्र में द्रविड मुनेत्र कडगम (डीएमके) और कांग्रेस एक दूसरे की सहयोगी है।