भारत समाचार
दिल्ली : स्कूल में भगदड में छह छात्राओं की मौत

घायल छात्राओं के परिजनों को 50-50 हजार की मुआवजा राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अनहोनी थी जिस पर सभी दुखी है। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षामंत्री भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार दम घुटने और सिर पर चोट आने से छह छात्राओं की मौत हुई छात्राओं की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। यह देखकर स्कूल प्रशासन ने मेनगेट बंद कर करंट के कारण हादसा होने की अफवाह फैला दी। दरवाजा न खुलने पर अभिभावकों ने स्कूल पर पथराव किया और जाम लगाया। कुछ छात्राओं ने बताया कि स्कूल मे कई वर्षो से बिजली नहीं है इसलिए करंट फैल ही नही सकता।




















