भारत समाचार
हॉकी विश्वकप के लिए न्यूजीलैड ने किया क्वालीफाई

मुकाबले में शुरूआत से ही मेजबान कीवी टीम खासे आक्रामक मूड में दिखाई दे रही थी। लेकिन पहला गोल करने में मलेशिया को सफलता मिली। मलेशिया की ओर से मैच के 18वें मिनट में मोहम्मद रहीम ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को बढत दिला दी। इससे बाद पहले हाफ तक मलेशिया की बढत कायम रही। न्यूजीलैड ने दोनों गोल दूसरे हाफ में किये। मेजबानों के लिए दोनों गोल हेवर्ड ने पेनल्टी कॉर्नर से किये।




















