नई दिल्ली, 12 सितंबर। तेल कंपनियां आईओसी, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल को इस वित्तवष्ाü में 45,000 करोड रूपए का घाटा हुआ है। हालांकि इसमें दो-तिहाई घाटे की भरपाई सरकार तेल बंाड से कर देगी। पेट्रोलियम सचिव आर.एस. पांडेय ने कहा, केवल केरोसीन की बिक्री पर 17,000 करोड का घाटा होने का अनुमान है। घरेलू एलपीजी पर तेल कंपनियों को 12,000 से 13,000 करोड रूपए का घाटा होने का अनुमान है। पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर 15,000 करोड से 16,000 करोड रूपए का घाटा हो सकता है। आईओसी, एचपीसीएल तथा बीपीसीएल को इस समय पेट्रोल की बिक्री पर प्रति लीटर 4.69 रूपए का घाटा हो रहा है, जबकि डीजल की प्रति लीटर की बिक्री पर 3.09 रूपए का नुकसान इन कंपनियों को उठाना पड रहा है। एलपीजी पर प्रति सिलेंडर 158.55 रूपए तथा केरोसिन पर प्रति लीटर 17.15 रूपए का घाटा हो रहा है। इस तरह तीनों कंपनियों को रोजाना 170 करोड रूपए का नुकसान हो रहा है।