नई दिल्ली 12,सितम्बर। दिल्ली में चल रही लगातार बारिश एवं हरियाणा के ताजेवाला बाघ से पानी छोडने की वजह से दिल्ली में यमुना जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर आ गया है बाढ आने की सम्भावनाएं बढ गई है, दिल्ली सरकार ने अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आईएसबीटी,वजीराबाद, उस्मानपुर और विल्ला को तुरन्त खाली करने का निर्देश दिया है। यमुना किनारे रहने वाले लोगों को भी जगह खाली करने की अपील की है तथा सरकार ने दावा किया है कि बाढ से निपटने के लिए पुरी तैयारी करली है, लोगों के लिए टेन्ट गोताखोर एवं नावों का इन्तजाम कर लिया है।