विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में भारतीय सातवें स्थान पर
Sep 11, 2009 11:05 PM
निंगबो, 12 सितंबर। विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप में भारतीय महिला टीम ने अंतिम दौर में अमेरीका को 3.1 से मात देकर भारत ने सातवें स्थान हासिल किया। खिताब की प्रबल दावेदार चीन ने 12 मैच अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। उसने टाइब्रेक स्कोर में रूप और उक्रेन को पछाडा। रूस और उक्रेन अंतिम दौर में अपनी मैची जीतकर चीन के समकक्ष आ गए लेकिन गेम अंकों के आघार पर स्कोर का निर्घारण होने पर चीन के 21-5 रूस के 21 और उक्रेन के 20.5 अंक रहे है। जार्जिया चौथे स्थान पर रहा जिसने पोलैड को 3.1 से पराजित किया। आमेंनिया और पोलैड पांचवें स्थान पर रहे जबकि भारतीय टीम का नंबर अगला रहा। अंतिम दौर में भारत की तान्या सचदेव ने अमेरिका की अन्ना जेड को 47 चालों में हराया जबकि एशा करावाडे ने चार गोलेटियानी को 42 चाल में शिकस्त दी।