कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ईद-उल-फितर शनिवार को

नई दिल्ली। दिल्ली में ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने गुरूवार को कहा कि चूंकि देर शाम तक चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए ईद शनिवार को मनाई जाएगी।
जामा मस्जिद के प्रवक्ता अमानुल्लाह ने बुखारी के हवाले से आईएएनएस से कहा, ""चूंकि गुरूवार देर शाम तक चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए शुक्रवार को भी रोजा रखा जाएगा और ईद शनिवार को मनाई जाएगी।"" एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद के साथ ही कई अन्य मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई है। इस तरह रमजान के दौरान एक महीने से चला आ रहा रोजा शनिवार को ईद उत्सव के साथ ही समाप्त हो जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें