नई दिल्ली, 13 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता को निर्देशक डेविड धवन ने एक नया नाम दिया है। वह नाम है "मिस परफेक्ट 58"। धवन ने लारा को यह नाम इस वजह से दिया है, क्योंकि लारा ने गत छह वर्षो में अपने वजन को 58 किलोग्राम से बढने नही दिया है। उन्होंने वर्ष 2003 में फिल्म "अंदाज" के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, उस समय भी वह 58 किलोग्राम की थी। लारा आगामी फिल्म "डू नॉट डिस्ट्रर्ब" में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे है। फिल्म में लारा के साथ अभिनेता गोविंदा, रीतेश देशमुख और सुष्मिता सेन नजर आएंगी। फिल्म 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।