कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निजी विमान से विदेश नहीं जाएंगे कृष्णा

नई दिल्ली, 13 सितंबर। फिजूलखर्ची रोकने की सरकार की मुहिम के मद्देनजर विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने रविवार को विदेश यात्रा के लिए निजी विमानों के इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है। कृष्णा ने कहा कि वे व्यावसायिक विमानों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा, मैं अब देश से बाहर की यात्रा के लिए निजी विमानों के इस्तेमाल नहीं करने के साथ ही बिजनेस क्लास श्रेणी में भी यात्रा नहीं करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनका प्रतिनिघिमंडल भी तीन व्यक्तियों तक सीमित रहेगा। विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री तथा गृह मंत्री विदेश यात्रा के लिए 14 व्यक्तियों की क्षमता वाले एक "एंब्रायर" विमान के इस्तेमाल के हकदार होते हैं। यह फैसला कृष्णा के बेलारूस और तुर्कमेनिस्तान के मंगलवार से शुरू हो रहे दौरे के साथ अमल में आएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें