कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दीवाली तक 18,000 रूपए हो सकते है सोने के दाम

नई दिल्ली, 13 सितंबर। दीवाली पर सोना खरीदने का इरादा रखने वाले जल्द खरीदारी कर लें, क्योंकि इसके दाम 16,000 से बढकर 18,000 रूपए हो सकते है। हालांकि दीपावली के बाद इसके दाम नीचे गिरना शुरू हो जाएंगे। उद्योग संगठन एसोचैम ने यह अनुमान व्यक्त किया है। उसका मानना है कि पिछले लगभग एक वर्ष से, सोने के दाम में निरंतर तेजी का रूख रहा है और इस समय वह 16,000 रूपए का दस ग्राम है। पर संभावना है, आगामी दीपावली तक इसके दामों में दो हजार रूपए की तेजी और आएगी तथा यह बढकर 18,000 रूपए का दस ग्राम हो जाएगा। एसोचैम के अघ्यक्ष सज्जन जिंदल के अनुसार, व्यापार में लेनदेन के लिए केवल सोना का इस्तेमाल होता है। आने वाले समय में पहले त्यौहारों और फिर विवाहों का मौसम आने वाला है। इसकी मांग के बढने तथा अंतर्राष्ट्रीय उत्पादन कम होने पर निवेशक सोना खरीदने को ही सबसे सुरक्षित समझ रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें