नई दिल्ली, 17 सितंबर। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढती जा रही हैं। उनके ऊपर अपने रेल मंत्री कार्यकाल के दौरान जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के आरोपों की जांच अब सीबीआई करेगी। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि मीडिया ने पिछले वर्ष जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया था। इसके बाद राजग सांसदों ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री से जांच की मांग की थी। अब ममता बनर्जी ने इस मामले में सीबीआई से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। ममता बनर्जी के इस कदम पर जनता दल यूनाइटेड नेता शिवानंद तिवारी ने उनको बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने मंत्रीपद का दुरूपयोग किया था।