तेल की खोज करने में आरआईएल की मदद चाहता है श्रीलंका
Sep 14, 2009 9:59 PM
नई दिल्ली, 15 सितंबर। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को श्रीलंकाई सरकार अपने देश में तेल की खोज करने के काम में शामिल करना चाहती है। यहां सीआईआई के एक कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका के निवेश संवर्घन मंत्री नवीन दिसानायके ने कहा कि हम पेट्रोलियम की खोज के लिए रिलायंस से बातचीत कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अघिकारियों से मुलाकात करने के लिए आज मुंबई आएंगे। दिसानायके ने कहा कि हमने विशेषतौर पर भारत के लिए कुछ ब्लाकों की पहचान की है। साथ ही उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने श्रीलंकाई तेल फील्डों में रूचि दिखाई है।