कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टाटा मोटर्स ने की 15.27 फीसदी बोनस देने की घोषणा

जमशेदपुर, 4 सितंबर। देश की सबसे बडी व्यवसायिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंदी के असर से पिछली तिमाही में लगभग 329 करोड रूपए का नुकसान उठाने के बावजुद अपने जमशेदपुर संयंत्र के कर्मियों को 15.27 प्रतिशत प्रभावी बोनस देने की घोषणा की है, जिसमें से वास्तविक बोनस 8.33 प्रतिशत ही होगा। शेष राशि चालू वित्त वर्ष में विभिन्न लक्ष्यों को हासिल करने के एवज में किए जाने वाले अतिरिक्त भुगतान के तौर पर होगी। इस बारे में कल टेल्को वर्कर्स यूनियन के साथ करार पर दस्तखत किए गए। कंपनी के प्रवक्ता पी.जे.सिंह ने बताया कि करार के तहत न्यूनतम बोनस राशि 22652 रूपए तथा अघिकतम बोनस 26958 रूपए होगा। कंपनी के बयान में कहा गया है कि सभी स्थाई कर्मचारियों को उनके सालाना वेतन (बेसिक)पर्सनल पे तथा डीए का 15.27 प्रतिशत बोनस के रूप में दिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें