कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मघ्यप्रदेश में फायरिंग, तीन की मौत

डिंडौरी, 15 सितंबर। मघ्यप्रदेश के डिडौरी में स्थानीय लोगों के बंद के दौरान पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई। एक डीएसपी, दो कांस्टेबल सहित आठ अन्य लोग घायल हो गए है। इलाके में तनाव का माहौल है। गुस्साई भीड ने पुलिस की जीप को आग लगा दी। सूत्रों के अनुसार डिडौरी के करंजिया थाना क्षेत्र का एक युवक करीब दो महीने पहले लापता हो गया था। उसके परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। इस मामलें मेें पुलिस पर आरोप है कि वह आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने आज बंद का आहान किया था। बंद के बाद बने हालातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया। लोगों से बंद वापस लेने की अपील की गई, लेकिन लोगों का कहना था कि जब तक लापता युवक का पता नहीं लगाया जाता, तब तक घरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद माहौल बिगड गया। तीन लोगोे की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें