क्सली हिंसा आंतरिक सुरक्षा के लिए बडा खतरा - प्रघानमंत्री
Sep 16, 2009 4:02 AM
नई दिल्ली 16,सितम्बर। देश में घुसपैठ की बढती घटनाओं पर प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिंता जाहिर की है। राज्यों के पुलिस विभाग के प्रमुखों की बैठक में प्रघानमंत्री ने कहा कि नेपाल, बांग्लादेश और समुद्र के रास्ते घुसपैठ की संख्या बढी है। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद को भी गंभीर खतरा बताया तथा देशभर में थानों और पुलिस कर्मियों की संख्या बढाने की आवश्यकता जतायी। श्री सिंह यहां पुलिस महानिदेशकों शीर्ष गुप्तचर एजेंसियों तथा सुरक्षा बलों के प्रमुखों के सम्मेलन को सम्बोघि कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हालांकि जम्मू कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुघरी है पर इसके बावजूद घुसपैठ की घटनाएं बढी है जो चिंता का विषय है। नक्सली हिंसा पर भी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यह आंतरिक सुरक्षा के लिए शायद बडा खतरा है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार कहता आया हंू कि वामपथ उग्रवाद शायद हमारे लिए सबसे बडा खतरा है। इसे नियंत्रित करने में हम उतनी सफलता हासिल नहीं कर सके है जितनी करनी चाहिए थी। प्रघानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर विशेषकर मणिपुर और असम के हालात संतोषजनक नही है, जहां वर्तमान हिंसा का स्तर चिंता की बात है।