भारत समाचार
हत्याकांड आरोपी के साथ में अस्पताल परिसर में फायरिंग की

अस्पताल पहुंचने पर रवि ने एक एससआई की आंख में लाल मिर्च का पाउडर डालकर फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि रवि को कोर्ट के आदेश पर हडि्डयों के डॉक्टर से दिखाने के लिए सफदरजंग अस्पताल लाया जाता है। रवि कपूर इन हत्याकांडों के अलावा नदीम मर्डर केस में भी शामिल रहा है। वह अब तक दर्जन भर संगीन अपराधों को अंजाम दे चुका है। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ मकोका के तहत भी मामला दर्ज कर रखा है।
सोमवार को उसे इलाज के लिए तिह़ाड जेल से सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। उसे एएसआई उम्मेद पाल, हेड कांस्टेबल जगदीश और कांस्टेबल सत्यपाल अस्पताल लेकर आए थे। उसका अस्पताल में एक्स रे कराया गया और बाद में उसकी रिपोर्ट लेने के लिए साथ ले जाया जा रहा था। अचानक रवि ने अपनी जेब से लाल मिर्च पाउडर निकाला और एएसआई उम्मेदपाल की आंखों में डाल दिया। मौके का फायदा उठाकर वह अपना हाथ छु़डाकर मौके से भाग निकला। उसे पक़डने के लिए उम्मेदपाल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से तीन फायर भी किए। इसी बीच मौके पर मौजूद सफदरंगज एनक्लेव थाने के हैड कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल विरेंद्र ने पीछा कर रवि को पक़ड लिया।




















