कोलकाता, 16 सितंबर। एशियाई तीरंदाजी ग्रां पी आज पश्चिम बंगाल की राजघानी कोलकात में चौथा टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट 16 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट मे एशिया और यूरोप के नौ देश हिस्सा ले रहे है। भारतीय तीरंदाजी संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजबान भारत के अलावा बांग्लादेश, ईरान, उत्तरी आयरलैड, स्कॉलैड, सिंगापुर, हांगकांग, भूटान और नेपाल की टीमें इस आयोजन में हिस्सा ले रही है। ग्रां पी का आयोजन भारतीय खेल प्राघिकरण (साई) के उत्तरी केन्द्र में हो रहा है। टीम और व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 सितंबर को आयोजन होगे। एशियाई तीरंदाजी महासंघ के सौजन्य में भारत को इस ग्रां पी के आयेाजन का अवसर प्राप्त हुआ है। ग्रां पी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में रिकर्व :- पुरूष्ा - जयंत तालुकदार, राहुल बनर्जी , मंगल सिंह चंपिया महिला - रिमिल बुरूले, डोला बनर्जी, रीमा कुमारी कंपाउंड :- पुरूष्ा - सी श्रीथर, चुंगघा शेरपा, जयंतीलाल निनामा महिला - झआनो हंसघा, मंजुघा सोय, नमिता यादव