कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पीओके मसला: भारत ने चीन से जताई चिंता

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत ने चीन को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चीनी मौजूदगी और उसकी गतिविधियों पर अपनी चिंता से अवगत करा दिया है। भारत ने यह कदम पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में चीन के करीब 11000 सैनिकों की मौजूदगी के रिपोर्ट आने के बाद उठाया है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक चीन में भारत के राजदूत एस जयशंकर ने ने चीनी विदेश उपमंत्री झांग झीजुन से मुलाकात से मुलाकात कर उन्हें चीनी गतिविधियों और उसकी मौजूदगी पर भारत की चिंता से अवगत कराया।
जयशंकर ने क्षेत्र में जनमुक्ति सेना के सैनिकों की मौजूदगी पर भी भारत की चिंताओं से चीन को अवगत कराया। बहरहाल, चीन ने उत्तरी कश्मीर के गिलगित क्षेत्र में अपने सैनिकों की उपस्थिति की रिपोर्टो को गुरूवार को खारिज कर दिया था। जबकि इस बीच गिलगित मूल के एक अमरीकी कार्यकर्ता ने भी चीन की पाक अधिकृत कश्मीर में भारी मौजूदगी की पुष्टि की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें