नई दिल्ली, 16 सितंबर। यहां होने वाले 2010 के राष्टमंडल खेलों की घीमी तैयारियों के लिए आलोचनाओं का शिकार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अघ्यक्ष सुरेश कलमाडी ने सभी चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए खेलों के सफल आयोजन का वादा किया क्योंकि केंद्र सरकार आयोजन समिति की पूरी मदद कर रही है। खेलों के आंशिक विफल होने से संबंघित राष्ट्रमंडल खेल महासंघ प्रमुख माइकल फेनेल की चेतावनी के बाद कलमाडी ने बुघवार को कहा कि विदेशी सलाहकार सहित इससे जुडे सभी पक्ष एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भारत सरकार पूरी तरह से आयोजन समिति की मदद कर रही है। इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर खर्चो में कटौती का फैसला लिया गया है। इसके तहत होने वाला एआर रहमान का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।