भारत समाचार
गंभीर बने कैस्ट्राल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर

भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह घोनी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर और हरभजन सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी दिया गया। इन सभी खिलाडियों को पुरस्कार के तहत दो-दो लाख रूपये मिले। सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने और राहुल द्रविड को सर्वाघिक कैचों का रिकार्ड बनाने के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए गए।
युवा हरफनमौला रवींद्र जडेजा को सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ को कैस्ट्राल लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के तहत उन्हें पांच लाख रूपये का चेक और ट्राफी भी प्रदान की गई।




















