कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोच्चि ने नोटिस का जवाब दिया

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग की कोच्चि फ्रेंचाइजी ने बुधवार को बीसीसीआई के नोटिस का जवाब देते हुए बोर्ड को पत्र लिखा जो इस ट्वेंटी 20 लीग के चौथे टूर्नामेंट में इस नई टीम के भाग्य का फैसला करेगा।
बोर्ड ने मालिकाना हक को लेकर टीम को नोटिस जारी करके इस टीम को अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए दस दिन का समय दिया था। यह पत्र बोर्ड अध्यक्ष शशांक मनोहर को भेजा गया है। बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने कहा कि कोच्चि फ्रेंचाइजी को दिए गए नोटिस का जवाब देने का कल आखिरी दिन था। पिछले दो-तीन दिन में उन्होंने कुछ बैठकें की और एक पत्र जमा किया जिसे अध्यक्ष (शशांक मनोहर) के पास भेजा गया है। फ्रेंचाइजी के पत्र की सामग्री का खुलासा करे बिना शेट्टी ने कहा कि बोर्ड अपने कानूनी विभाग के इस पत्र का अध्ययन करने के बाद ही कोई फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि फैसला लेने से पहले अध्यक्ष इसका अध्ययन करेंगे, कानूनी टीम इसका अध्ययन करेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि बोर्ड ने फिलहाल आईपीएल संचालन परिषद की बैठक बुलाने के बारे में नही सोचा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें