मुंबई, 19 सितंबर। पिछले वर्ष संसद में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने जिस गरीब विधवा कलावती बांडुरकर का जिक्र किया था वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विदर्भ जनसंघर्ष समिति की ओर से उम्मीदवार बनेगी। राहुल गांधी के भाषण में कलावती के जिक्र के बाद वह देशभर में सुर्खियों मे आ गई थी। वह विदर्भ के किसानों का चेहरा बनकर उभरी थी। विदर्भ के कई किसानों ने सूखे के चलते अब तक आत्महत्या की है। विदर्भ जनआंदोलन समिति के किशोर तिवारी ने बताया कि जल्का गांव में रहने वाली कलावती (43 वर्ष) 13 अक्टूबर को होने वाले चुनाव लडेंगी। उनके पति ने भी 2005 में आत्महत्या की थी। उसके बाद वह किसी तरह से अपने दो बेटों और बेटियों का लालन-पालन कर रही है। राहुल पिछले साल कलावती के घर गए थे। कलावती का कहना है कि तब के बाद से अब तक जल्का की किस्मत नही बदली। बाद में कलावती ने राहुल को राखी भी भेजी थी।