पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने गुरूवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिन्दु परिषद (विहिप) तथा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
विधानसभा चुनाव प्रचार पर जाने से पूर्व पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पासवान ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बयान पर कहा कि वह कांग्रेस के महासचिव हैं और उनके द्वारा यह बात उठाए जाने के बाद भी केंद्र सरकार आरएसएस, विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती। पासवान ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षो से इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल बोलने से कुछ नहीं होगा।
भारत समाचार
आरएसएस, विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगे : रामविलास





















