कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

झारखंड में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लडने की इच्छा: लालू

नई दिल्ली, 20 सितंबर। पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव ने शनिवार को कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांघी के समझ झारखंड विधानसभा चुनाव साथ लडने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि कांग्रेस लालू को साथ लेने के पक्ष में नही है, लेकिन उसने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रमुख रामविलास पासवान के प्रति सकारात्मक रूख अपनाया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि दुनिया में भले ही उनसे कोई भी अलग हो जाए, लेकिन वे सोनिया गांधी का साथ नही छोडेंगे। लालू ने नीतीश कुमार के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें उन्होंने विधानसभा उपचुनाव में ऊंची जातियों के वोट नही मिलने की बात कही थी।
उन्होंने कहा कि ऊंची जाति के लोग क्या नीतीश के बनिहार (मजदूर) है। उन्होंने माना कि पिछले समय जब राजद सत्ता में थी तो कुछ गलतियां हुई थी। लोगों को इसे भूल कर राजद के साथ हो जाना चाहिए। पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि राजद के लिए सभी जाति के लोग समान है। इस महीने विधानसभा की 18 सीटों पर हुए उपचुनाव को सेमीफाइनल बताते हुए उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाला विधानसभा चुनाव फाइनल होगा, तब तक वे जर्सी नही खोलेंगे।
इससे पहले पिछली सरकार के दौरान रेल मंत्रालय में कथित अवैध नियुक्तियों की जांच केद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) से कराने की अटकलों के बीच लालू प्रसाद ने शनिवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। अपने करीबी लोगों और पूर्व मंत्री प्रेमचंद गुप्ता के साथ लालू ने गांधी से करीब 30 मिनट तक बातचीत की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गुप्ता ने सम्भावित सीबीआई जांच की बात को दबाते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान यह मुद्दा नही उठा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें