नई दिल्ली। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) की अतिरिक्त पूंजी जुटाने के लिए सरकारी हिस्सेदारी बेचने और दो चरणों में नए शेयर जारी करने के प्रस्ताव को गुरूवार को मंजूरी दे दी। सीसीईए के फैसलों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि दोनों चरणों में कंपनी के कुल शेयरों के पांच प्रतिशत नए शेयर जारी होंगे और सेल में सरकार की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश शामिल होगी। चिदंबरम ने कहा कि विनिवेश और नए इश्यू के माध्यम से सरकार और सेल दोनों को 8,000 करो़ड रूपए हासिल होंगे। इस प्रक्रिया का समय बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा। नए इश्यू से जुटाई गई रकम सेल के पूंजीगत व्यय में मदद करेगी।
भारत समाचार
सीसीईए ने सेल के विनिवेश को मंजूरी दी





















