भारत समाचार
बिजली को चाहिए 300 अरब डॉलर: सुशील कुमार शिंदे

शिंदे ने न्यूयॉर्क में भारत निवेश मंच की छठी बैठक को संबोघित करतें हुए कहा, बिजली की बढती मांग को पूरा करने के लिए विद्युत उत्पादन क्षमता में 11वीं योजना में 78,000 मेगावाट की तथा 12वीं योजना में एक लाख मेगावाट की बढोत्तरी का लक्ष्य रखा गया है।
इसी के अनुरूप पारेषण और वितरण क्षेत्र में भी भारी विस्तार होगा। उन्होंने भारत को दुनिया के बेहतरीन स्थलों में से एक बताते हुए कहा कि अगले कुछ वर्षो में अकेले विद्युत क्षेत्र में 300 अरब डॉलर से अघिक के पूंजी निवेश की संभावना है। इस क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के लिए निश्चित रूप से बहुत बडी मात्रा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की जरूरत पडेगी।




















