भारत समाचार
ब्रिटिश सरकार ने टाटा को एक करोड पौंड का कर्ज दिया

इस ऋण से कंपनी को अपनी इस परियोजना को आगे बढाने में मदद मिलेगी। टाटा मोटर्स अब कारखाना लगाने के लिए स्थानों पर विचार कर रही है। ब्रिटेन के वाणिज्य सचिव लार्ड पीटर मैंडलसन ने कहा, सकार कार उद्योग को हरित विनिर्माण के अवसरों के दोहन के लिए सहायता देने को प्रतिबद्ध है। आज हम टाटा की उसी तरह मदद कर रहे है जिस तरह टाटा ब्रिटेन की कर रही है। टाटा मोटर्स ने ब्रिटेन सरकार की इस मदद की सराहना की है।




















